Begusarai News: छौड़ाही में लंपी रोग से दर्जनों पशु आक्रांत
बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दुधारू गाय, भैंस, एवं उनके नवजात बच्चे लंपी रोग से ग्रस्ति हो रहे है, जिससे पशुपालक के आगे रोजी रोटी का सवाल छाने लगा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के एकंबा पंचायत डिही गांव निवासी आलोक कुमार पिता गणेश्वर यादव, ललन यादव,पिता महावीर यादव, की दुधारू गाय की लंपी बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गयी। कुछ इसी प्रकार ऐजनी, इब्राहिमपुर, हरेरामपुर समेत प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों मवेशी लंपी रोग से ग्रस्ति है। प्रखंड क्षेत्र के राम पदार्थ राय,विद्यानंद राय, प्रदीप ठाकुर,चंद्रशेखर प्रसाद सिंह,जुगल किशोर सिंह, मनोरंजन सिंह,जनार्दन सिंह, रामनरेश यादव,अनिल यादव, सेमत दर्जनों पशुपालकों ने जिला प्रशासन व बिहार सरकार से उक्त रोगों की रोकथाम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.