बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: छौड़ाही। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देशानुसार भाजपा छौड़ाही दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आमजन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई।कार्यकर्ताओं को एनडीए के स्नातक उम्मीदवार सर्वेश सिंह एवं शिक्षक उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क करने तथा एनडीए के पक्ष में मतदान के लिए जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला प्रवक्ता संजीव कुमार यादव, मंडल महामंत्री अतुल गुप्ता,अरविंद ठाकुर,अरुण साहू,प्रदीप कुमार,रोहित सिन्हा,मदन पासवान,संजीव कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Auraiy...