Begusarai News: छौड़ाही में बीडीओ ने किया योगदान
बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निवर्तमान प्रखंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार के द्वारा नए प्रखंड विकास अधिकारी प्रिया कुमारी को कार्यभार सौंपा गया। बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। एक-दो दिन में यहां के सारे विकास कार्यों की समीक्षा करूंगी व विकास कार्यों को गति देने की पहल करेंगी। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर कार्यालय कर्मी, प्रधान लिपिक, आवास सहायक समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.