Begusarai News: छौड़ाही ग्रामीण बाजार की सड़क का अतिक्रमण
बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: छौड़ाही। दौलतपुर मालीपुर मुख्य पथ छौड़ाही बाजार अंबेडकर चौक बखड्डा से छौड़ाही दुर्गा मंदिर तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इस पथ पर भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से अक्सर सड़क जाम रहती है। इससे आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी हरिशंकर चौरसिया, रामपदारथ राय, राजीव राय, राकेश वर्मा, शंकर दास, अनिल महतो ने जिला प्रशासन से कार्रवाई कर आम लोगों को अतिक्रमण मुक्त पथ पर आवागमन कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.