बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सीएचसी, मनरेगा भवन व कृषि कार्यालय जाने वाली सड़क कीचड़मय व जर्जर रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि इस पथ से दिन में दर्जनों बार गेहूं लदे ट्रक व ट्रैक्टर आते-जाते रहते हैं। थोड़ी भी बारिश के बाद यह पथ चलने लायक नहीं रह जाता है। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार यादव ने कहा कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Nawada News: जर्जर सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं ग्रामीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...