बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड की सावंत पंचायत अंतर्गत छौड़ाही बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार की रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, ताला नहीं टूटने से विद्यालय की सामग्री चोरी होने से बच गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर ताले पर किसी लोहे की वस्तु से प्रहार किए जाने के निशान मिले। ताला टूटने के बजाय क्षतिग्रस्त हो गया था। चोरों का प्रयास विफल रहने से विद्यालय की सामग्री सुरक्षित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...