बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। साइकिल पे संडे टीम की ओर 620वीं अनहद यात्रा के माध्यम से आपका अभियान आपका सम्मान संदेश के साथ रविवार को जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। बीहट से टीम चलकर गढ़हरा वार्ड 17 में रैली सभा में तब्दील हो गयी। अतिथियों का स्वागत समाजसेवी दानिश महबूब ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटी छोटी बातों का ध्यान रख अपनी आदतों में बदलाव लाकर राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अपनी भागीदारी दे सकते हैं। जैसे बेवजह बल्ब जलना, पंखा चलना, नल से जल का बेकार बहना आदि को बंद करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश टीम सदस्यों ने स्वास्थ्य जागरूकता और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया। बच्चों ने खूब नारे लगाए। टीम सदस्य विनोद भारती, अंशु कुमार,सुजीत कुमार,राम ग...