Begusarai News: छह माह से गायब है तिरंगा लाइट, नगर परिषद नहीं ले रहा है सुधि
बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी शहरी क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने व बिजली के खंभों को आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद बरौनी ने बड़े उत्साह के साथ पिछले वर्ष तिरंगा एलईडी लाइट लगवाई थी। शुरुआत में कुछ दिनों तक लाइटें जलीं और लोगों ने इसकी सराहना भी की। लेकिन लोगों की यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी। महज एक दो माह के भीतर ही अधिकांश तिरंगा लाइटें खराब हो गईं। इसके बाद नगर परिषद द्वारा कई जगहों से लाइट खोलकर हटा ली गई।
समस्या का विकास लेकिन लगभग छह माह से अधिक बीत जाने के बाद भी उन्हें दोबारा नहीं लगाया जा सका है। हैरानी की बात यह है कि शहर में कई बिजली के खंभों पर आज भी तिरंगा एलईडी लाइट लगी हुई है। लेकिन वे भी महीनों से बंद पड़ी हैं। न तो उन्हें ठीक कराया गया और न ही बदला गया। नतीजतन लाखों रुपये खर्च कर लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.