Begusarai News: छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल की सुविधा बहाल करें बीडीओ: डीएम
बेगुसराय, नवम्बर 4 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम ने सभी नगर निकायों एवं सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने तथा आवागमन के मार्गों को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों में नियमित छापेमारी एवं जांच अभियान चलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शांति सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.