Begusarai News: छठ के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में नहीं चलेगी निजी नाव
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- छठ पर्व और पूजा की तैयारियां Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। छठ पर्व के मौके पर 13 नवंबर से 16 नवंबर तक बूढ़ी गंडक नदी में निजी नाव के परिचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी। केवल सरकारी नाव का परिचालन जारी रहेगा। यह जानकारी अंचल अधिकारी हरिकेश त्रिपाठी ने मंगलवार को खोदावंदपुर शांति समिति की बैठक में दी। आगामी दीपावली,काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में सीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के 35 चिह्नित छठ घाटों पर एसडीआरएफ की टीम की तैनाती की जाएगी। छठ घाटों की निगरानी के लिए तीन सरकारी नावों की व्यवस्था की गई है। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सोनार घाट एवं सदर बाजार घाट को छठ पर्व की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक घाट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन घाटों पर छठ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.