Begusarai News: चौथे दिन माता कूष्मांडा की हुई आराधना, संध्या आरती में दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़
बेगुसराय, अक्टूबर 14 -- Begusarai News: बेगूसराय/बीहट, हिन्दुस्तान टीम। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को माता दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान शहर समेत प्रखंड के मंदिरों व मंडपों में माता दुर्गा के पाठ से परिसर व आससपास का इलाका गुंजायमान होता रहा। वहीं पूजा समिति के सदस्य आकर्षक पंडाल व सजावट करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। सिद्धाश्रम के स्वामी चिदात्मन जी ने कहा कि माता कूष्मांडा जिन्हें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है, ने ही अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए माता कूष्मांडा को सृजन की देवी भी कहा जाता है। माता कूष्मांडा सृष्टि की आदि स्वरूपा हैं। पीत वस्त्र पहनकर तथा पीले फूल तथा मालपुआ तथा पेठा माता को भोग लगाकर लोगों के बीच वितरण किया गया। बीहट के शीतला मंदिर के महंत श्रीमहेश दास जी महाराज ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.