Begusarai News: चोरों ने गायब किए जेवरात व महत्वपूर्ण दस्तावेज
बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। रोजी-रोटी की तलाश में घर छोड़कर बाहर गई महिला के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंगलवार की देर रात्रि इस घर का ताला तोड़कर जेवरात और महत्वपूर्ण कागजात गायब कर दिए। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के नंदीवन टोला निवासी स्व. भूषण महतो के घर में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो मामला सामने आया। लोगों ने घर का ताला तोड़े जाने की घटना की जानकारी फोन से गृह स्वामिनी ललिता देवी को दी। गृह स्वामिनी को घटना की जानकारी देने के बाद लोगों ने घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है और घर में रखा दो बक्शा भी खुला हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी खोदावंदपुर पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि पति की असामयिक मृत्यु हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.