Begusarai News: चोरी गया ई-रिक्शा बरामद, एक गिरफ्तार
बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: भगवानपुर। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर निवासी भूषण चौरसिया के घर से शनिवार की रात हुई ई-रिक्शा चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गया ई-रिक्शा भी जीरोमाइल थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। पीड़ित भूषण चौरसिया ने आवेदन देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से ई-रिक्शा चोरी कर ली है। इसके आधार पर थाने में कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बनवारीपुर निवासी स्व. रामजतन चौरसिया के पुत्र राजेश चौरसिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी गया ई-रिक्शा जीरोमाइल क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.