Begusarai News: चोरी गए तीन गैस सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार
बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बेगूसराय पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार बलिया थाना कांड संख्या 451/26, दिनांक 29 अगस्त 2026 से संबंधित चोरी के मामले में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों में फतेहपुर पंचायत के बालाचक वार्ड 11 निवासी बुनिलाल यादव के पुत्र सिक्रम कुमार उर्फ राणा तथा उसी गांव के सुलो यादव के पुत्र अमित कुमार के नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीन इंडेन कंपनी के गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी की घटना में शामिल अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.