बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पपरौर से चोरी के वाहन बैटरी के मामले में रविवार को छह लोगों को चोरी के बैटरी के साथ गिरफ्तार किया। अनुसंधान के क्रम में बैटरी चोरी में लाखों के बमबम कुमार की संलिप्तता सामने आयी।पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की बैटरी चोरी की घटना में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आई।उसके बाद पुलिस ने मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त अभियुक्त लाखों के अमन कुमार उर्फ़ अन्नू, राजा कुमार, रोहित कुमार, पंकज कुमार तथा विशनपुर के वार्ड 43 निवासी सुधांशु कुमार को चोरी के पांच बैटरी के साथ धर दबोचा। ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पपरौर से विभिन्न वाहन से बैटरी की चोरी 23 अक्टूबर की रात की गई थी।चोर गिरोह के द्वारा बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

हि...