बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बरौनी। जीआरपी ने रविवार को चकिया से चोरी की एक मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान सिमरिया बिंदटोली निवासी बीरबल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़ाए आरोपित को अग्रिम कार्रवाई को लेकर न्यायालय भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...