बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। बेगूसराय न्याय मंडल में शनिवार को परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 से संबंधित चेक बाउंस मामलों के त्वरित व आपसी समझौते से निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ऋषिकांत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 2 मामले निपटाए गएविशेष लोक अदालत का उद्देश्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस से जुड़े लंबित मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से त्वरित, सरल व निःशुल्क निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि इससे पक्षकारों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा न्यायालयों में लंबित मा...