बेगुसराय, जुलाई 23 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। फफौत पंचायत के चकवा गांव स्थित वार्ड 13 में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में स्व. जोगी महतो के पुत्र कैलाश महतो का एस्बेस्टस से बना घर जल गया जिसमें हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटनास्थल पर अग्निशामक दल की उपस्थिति घटना की सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग को पूरी तरह से बुझाया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि आग लगने की घटना में घर में रखा बिछावन, अनाज, कपड़ा, बर्तन और कीमती जेवरात जल गए। अग्निपीड़ित कैलाश महतो की...