Begusarai News: चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन गढ़पुरा उच्च विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य थीम 'मेरे सपनों का भारत: सेवा चित्र' रखा गया था जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बीईओ गोविंद कुमार द्वारा 10 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। गढ़पुरा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर महतो को नोडल अधिकारी बनाया गया था। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित कराएं। यह भी पढ़ें- Begusarai ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.