बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: छौड़ाही। थाना क्षेत्र ऐजनी पंचायत के वार्ड 11 में मंगलवार को सांप के डसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघोन गांव के वार्ड 3 निवासी मो.आदिल के पुत्र मो.जीशान के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से अपने ननिहाल ऐजनी वार्ड 11 निवासी मो. रिजवान के यहां रह रहा था। परिजनों के अनुसार जीशान घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर एक बिल के पास पड़ गया। बिल से निकले सांप ने उसके पैर में दो जगह डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी छौड़ाही ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अनुमंडल अस्पताल मंझौल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर मंझौल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई ...