Begusarai News: चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बेगुसराय, जुलाई 1 -- Begusarai News: बेगूसराय। सर्किट हाउस पीएसएस में 33 केवी लाइन के निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण गुरुवार को सर्किट हाउस से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.