Begusarai News: चहुंओर गूंज रहे दुर्गा सप्तशती के श्लोक
बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: बीहट। रविवार को कलश स्थापन के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। प्रथम दिन माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की गई। बीहट नप तथा बरौनी अंचलीय क्षेत्रों के विभिन्न दुर्गा मंदिरों से लेकर घरों में रविवार को कलश स्थापना की गई। चहुंओर दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंजने शुरू हो गये हैं। सिद्धाश्रम के स्वामी चिदात्मन जी तथा माता शीतला धाम के महंत श्रीमहेश दास जी महाराज ने बताया कि माता शैलपुत्री की आराधना से मनुष्य जीवन में स्थिरता, साहस, आत्मविश्वास और आत्मिक उर्जा को प्राप्त करता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री को चन्द्रमा की अधिष्ठात्री देवी माना गया है और इनकी आराधना से कुंडली का चन्द्रदोष दूर होता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जिले में कलश स्थापना के साथ हीं शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.