बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बीहट। चकिया थर्मल हॉल्ट पर सोमवार को चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरकर सहरसा का मनेन्द्र मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पटना की ओर जा रही ट्रेन से मनेन्द्र के दो साथी चकिया थर्मल हॉल्ट पर उतर गये जबकि भीड़ के कारण मनेन्द्र ट्रेन से उतर नहीं सका। इसी बीच ट्रेन के खुल जाने से वह उतरने के क्रम में गिरकर जख्मी हो गया। उसके साथी उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक ले गये। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...