Begusarai News: चमथा दियारे की बस्तियां फिर हुईं जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। गंगा बाया नदी में दूसरी बार आई बाढ़ से चमथा दियारे की सभी पांच पंचायतों में एक बार फिर बाढ़ का पानी पूरी तरह फैल चुका है। इस अक्टूबर माह में दूसरी बार आई बाढ़ ने दियारेवासियों की पीड़ा और बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विगत अगस्त माह में आई बाढ़ का पानी करीब 15 दिनों पूर्व ही गांवों से निकला था। पहली बार आई बाढ़ के कारण घर छोड़कर बांध व अन्य ऊंचे स्थलों पर डेरा डाले हुए लोग अभी अपने मवेशियों को लेकर घर लौटे ही थे। अभी इस बाढ़ की पीड़ा से उबर भी नहीं सके थे कि दूसरी बार इस अक्टूबर माह में पूरा गांव जलमग्न हो जाने से उनकी पीड़ा और अधिक बढ़ गई है।
फसलों पर प्रभाव ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार आई बाढ़ में उनकी खरीफ फसलें पूरी तरह मारी गई। अब रबी खेती करने पर भी संकट की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.