बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। गंगा बाया नदी में आई उफान से शनिवार को चमथा दियारे के पांच पंचायतों का निचला इलाका पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। झमटिया पुल से लेकर दादुपुर पुल तक गंगा बाया नदी का पानी उबटकर दादुपुर पंचायत के श्रवण टोल तक फैल गया है। सैकड़ों हेक्टेयर खेतों में लगी खरीफ फसलें पानी में डूब चुकी हैं। दियारे के खेतों में लगी फसलों के डूब जाने से किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। शनिवार की सुबह बाया नदी का पानी चमथा- एक, चमथा- दो, चमथा- तीन, दादुपुर व विशनपुर पंचायतों के निचले इलाके को जलमग्न कर दिया है। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगी मकई, लोंगिया मिर्च, बाजरा व अन्य खरीफ फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- UP Floods: काशी में गंगा चेतावनी बिंदु से सवा मीटर नीचे, वरुणा क...