बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- दुर्गा पूजा की तैयारियां और प्रमुख आकर्षण Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। श्री वैष्णवी दुर्गा स्थान, चट्टी रोड में इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान खाटू श्याम का भव्य एवं आकर्षक तोरण द्वार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंदिर समिति की ओर से पूजा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर में माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूजा के दौरान सप्तमी के अवसर पर डांडिया एवं झिझिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन संध्या आरती के साथ भजन कार्यक्रम भी होगा। माता रानी को अलग-अलग प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा 56 भोग अर्पण और भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। संध्या में श्रद्धालुओं के बीच विशेष प्रसाद का वितरण भी होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर एवं आस...