Begusarai News: चक्का में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन गिरफ्तार
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- दीपावली पर विवाद में मारपीट Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की रजाकपुर पंचायत अंतर्गत चक्का गांव में दीपावली की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायलों की पहचान सचिन कुमार और सुलेखा देवी के रूप में की गई है। दोनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने नावकोठी थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष के शिवजी पासवान ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र सचिन कुमार सोमवार की शाम नावकोठी बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के रास्ते में छोटू कुमार, अमन कुमार समेत सात अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और दीपावली के नाम पर खर्चा मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.