Begusarai News: चकबल: नहीं मिला पेयजल, लिया जा रहा शुल्क
बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर वार्ड 20 चकबल के पार्षद पवन कुमार शर्मा ने नल जल योजना की शिकायत की है। पार्षद श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस योजना का शून्य लाभ है। आजतक एक दिन भी क्षेत्र के वासियों को इसका लाभ नहीं मिला है। सप्लाई पाइप भी कुछ जगह तक ही सीमित है। यह पाईप घटिया और गुणवत्ता विहीन तरीके से लगाया गया है। जमीन की सतह पर ही पाइप बिछा दिया गया है। इस लिए इस पम्प के सम्पूर्ण कार्य की गहराई से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। वार्ड पार्षद ने कहा है कि नल जल की सुविधा एक भी घर में नहीं मिल रही है लेकिन कार्यालय द्वारा पेयजल शुल्क लिया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग आक्रोश में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.