बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: बेगूसराय। नावकोठी थाना के रजाकपुर गांव में शनिवार की सुबह घर में ही ब्रश करने के दौरान एक महिला को सर्प ने काट लिया। इससे वह जख्मी हो गई। चीखने चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी को उठाया व भाग रहे सर्प को खदेड़ कर पकड़ लिया। उसके बाद डिब्बे में बंद कर दिया। परिजन मरीज शहजादी खातून व सर्प लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया। मरीज का इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि समय पर पहुंचने से स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर रजाकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार पासवान भी सदर अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चापाकल पर बर्तन धोने गई महिला को सांप ने डसा प्रतिनिधि ने इलाज पर भरोसा जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...