Begusarai News: घर में सोये बच्चे की सर्पदंश से मौत
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। अपने घर में सोये एक बच्चे की मौत सर्पदंश से सोमवार की देर रात्रि में हो गई। मृतक फफौत पंचायत के मटिहानी पश्चिमी टोला वार्ड 18 निवासी उपेंद्र दास का 10 वर्षीय पुत्र राधे कुमार उर्फ ललित दास है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि राधे कुमार सोमवार की रात्रि अपने घर में सोया हुआ था। देर रात्रि किसी विषैले सर्प ने उसे काट लिया। जानकारी मिलते ही उसे तुरंत खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही राधे ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में घर में सोयेवस्था में बच्चे को सर्प ने काटा, मौत घटना की जानकारी पाकर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.