Begusarai News: घर में तख्ता उठा रही महिला की सर्पदंश से मौत
बेगुसराय, सितम्बर 13 -- Begusarai News: बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव में रविवार को घर में ही बुजुर्ग महिला रामपरी देवी को ऊंगली में सर्प ने डस लिया। वह तख्ता उठा रही थी। चीखने चिल्लाने पर घर के परिजन दौड़ कर आये। उन्हें उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गईं। उनकी मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वह हरेराम राय की पत्नी थीं। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। (नि.प्र.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.