Begusarai News: घरेलू विवाद के चलते युवक ने की खुदकुशी
बेगुसराय, जुलाई 5 -- Begusarai News: खोदावन्दपुर,निज प्रतिनिधि। पति-पत्नी के बीच फोन पर हुए घरेलू विवाद के कारण युवक ने गले में फंदा डालकर लुधियाना में खुदकुशी कर ली। लुधियाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को लाश सौंप दी गयी। मृतक की पहचान खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी मो. इसामुल के पुत्र मो. इसराईल के रूप में हुई है। मृतक का शव लुधियाना से घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां व पिता सहित भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक की पत्नी निशा खातून व दो वर्षीय पुत्र दानिश भी बेसुध दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार मो. इसराईल लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। दो-तीन दिन पूर्व फोन पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। आक्रोशित होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.