बेगुसराय, अक्टूबर 23 -- लूटकांड के मुख्य आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलरी दुकान में हुई लूट कांड मामले में फुलवड़िया थाना पुलिस ने अभी तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भले ही भेज दिया है और अपनी पीठ खुद थप थपा रहे है। लेकिन, घटना में मुख्य रूप से शामिल एक भी बदमाश घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। और तो और पुलिस ने अभी तक लूट के सामानों को भी बरामद करने में सफलता नहीं पाई है। इससे स्थानीय लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है। बरौनी स्वर्ण व्यवसायी संघ ने प्रशासन से इस ओर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। गत 16 अक्टूबर को फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स दुकान पर दो बाइक से पहुंचे छह हथियारबंद बदमाश...