Begusarai News: घंटों विलंब से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर बरौनी जंक्शन होकर विभिन्न महानगरों से आने जाने के लिए दो दर्जनों से अधिक स्पेशल ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है लेकिन स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। इसका खामियाजा उक्त ट्रेन से सफर करने वाले रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पूर्णिया-चंडीगढ़ 8 घंटे, मुंबई सेंट्रल-कटिहार 6 घंटे, चेरापल्ली-दरभंगा 5 घंटे, बेंगलुरु-बरौनी 8 घंटे, अंबाला-सहरसा 8 घंटे, चंडीगढ़-पूर्णिया 8 घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची। इस दौरान उक्त ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के समक्ष कितनी कठिनाई हुई होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.