Begusarai News: ग्रुप कमांडर ने एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी एनसीसी कैंम्प में चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया।शिविर में पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को दिए जा रहे प्रशिक्षण, आवास, भोजन, स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी से अवगत हुए।उन्होंने शिविर के सुचारु व सफल संचालन के लिए अधिकारियों और प्रशिक्षण कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.