बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की कड़ी में रविवार को चेरियाबरियारपुर सदर पंचायत में आवास प्लस 2.0 (2024) की प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में प्रतीक्षा सूची में शामिल कुल 389 लाभुकों के नामों का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही अनुमोदित सूची का सार्वजनिक प्रकाशन भी किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया रविनेश कुमार राही उर्फ रवीश सिन्हा ने की। बैठक में आवास योजना से संबंधित प्रतीक्षा सूची पर चर्चा करते हुए सूची में शामिल लाभुकों के नामों को मंजूरी दी गई। सूची के प्रकाशन से ग्रामीणों को अनुमोदित लाभुकों के नामों की जानकारी मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : धोरैया की छह पंचायतों म...