बेगुसराय, अगस्त 14 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। महेशवाड़ा पंचायत अंतर्गत बभनगामा गांव में ग्रामीणों ने एक बाइक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक पहसारा निवासी अभिनव कुमार उर्फ दुर्गा बाबू है। उसका दूसरा साथी बभनगामा निवासी मोहित कुमार मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से बाइक चोर को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के लिए रात्रि गश्ती पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। पुलिस ने भीड़ से अभिनव कुमार को निकालकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान अभिनव ने पुलिस को बताया कि उसके पास से बरामद हीरो स्प्लेंडर बाइक का वह पिछले चार-पांच दिनों से उपयोग कर रहा था और बाइक चोरी की है। पुलिस न...