बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। 25 सितंबर से ग्राम सभा के माध्यम से आवास प्लस सर्वे 2.0 सूची का अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। संबंधित पंचायतो में पंचायत सचिव के नेतृत्व में होने वाली ग्राम सभा में 25 सितंबर को अमरपुर, मैदा बभनगामा व सिमरिया दो से शुरू होगा। इसके बाद 26 सितंबर को महना, बभनगामा व पपरौर में ग्राम सभा का आयोजन होगा। 27 सितंबर को सिमरिया एक, सहुरी व बथौली तथा 28 सितंबर को नूरपुर, निंगा व पिपरा देवस व अंतिम दिन 29 सितंबर को केशावे, मोसादपुर व मल्हीपुर दक्षिण पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आवास योजना के लिए बरौनी में ग्रामसभा 25 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...