बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: तेघड़ा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रखंड अंतर्गत गौरा-1 में मलेरिया जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना तथा संदिग्ध मरीजों की मलेरिया जांच करनी थी। कैंप में कुल 40 लाभार्थियों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया। 12 लोगों की मलेरिया जांच की गई। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। मौके पर अनुमंडलीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम कृष्ण, एचएमनबनीत कुमार, बीसीएम शारदा कुमारी, सीएचओ संध्या कुमारी तथा पिरामल फाउंडेशन की ओर से राजनिश कुमार एवं गणेश मौजूद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...