बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: तेघड़ा। रातगांव पंचायत स्थित एक मुर्गी फॉर्म के पास हुई गोलीबारी में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए वैभव कुमार के बारे में पुलिस ने बताते हुए कहा कि 30 जून की रात बुद्धिनाथ त्रिपाठी को आपसी विवाद में गोली मार कर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद उसे बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। घायल युवक से पूछताछ के दौरान बताया गया कि दुलारपुर निवासी वैभव द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपित के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। उसे बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर तेघड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले का मुख्य आरोपित वैभव कुमार को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...