बेगुसराय, जुलाई 1 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप द्वारा खेलो बखरी उच्च विद्यालय शकरपुरा में प्रतियोगिता का आयोजन छठे दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान गोला फेंक प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में निर्धारित दस पाउंड वजनी गोला को बच्चों द्वारा थ्रो किया गया।

प्रतियोगिता का महत्व गढ़पुरा पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। शारीरिक रूप से फिट युवा विविध क्षेत्रों में आज सफल हो रहें है। पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस सिंह परमार ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। खेल के खेलने से हमारा शारीरि...