Begusarai News: गोधना के रितेश ने मैराथन में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के गोधना गांव निवासी डॉ. रितेश चौधरी ने महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित प्रतिष्ठित हिल हाफ मैराथन में शानदार भागीदारी दर्ज कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से न सिर्फ अपने गांव, प्रखंड व जिले अपितु देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से गोधना गांव में खुशी का माहौल है। डॉ. रितेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने विगत 6 सितंबर को महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित 15वीं पुनीत बालन ग्रुप सतारा हिल हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। सतारा रनर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 7,839 धावकों ने भाग लिया था। डॉ. रितेश ने 21.0975 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ निर्धारित समय के भीतर पूरी कर यह सफलता हासिल की। इस आयोजन से जुड़ी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.