बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। कैंची मोड़ और बिनलपुर के बीच गुप्ता लखमिनियां बांध पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव को पुलिस ने बरामद किया। युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। मृत युवती ब्लू रंग की छीटदार सलवार पहनी हुई थी। तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष क्रांति रमण के साथ काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ भी की।

घटना का विवरणएसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस टीम पहुंचकर शव को बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके गले पर निशान देखकर मालूम पड़ता है कि उसे फंदा डालकर मार दिया गया है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तरीके से कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने शव को ...