Begusarai News: गायत्री मंदिर में हुआ पुंसवन संस्कार कार्यक्रम
बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: गढ़पुरा। गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को पुंसवन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 15 गर्भवती महिलाएं शामिल हुईं। सभी से विधि विधान के साथ पूजा और हवन कराया गया। आयोजक सुशील सिंघानिया ने बताया कि पुंसवन संस्कार गर्भधारण के तीसरे महीने में किया जाता है। इस संस्कार से जन्म लेने वाला बच्चा संस्कारवान पैदा लेता है। मानव जीवन में 16 संस्कार का प्रावधान है जिसमें पुंसवन संस्कार भी एक है। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर आशा कुमारी, अनुराधा कुमारी, समा खातून, जयप्रकाश पोद्दार, गणपति चौरसिया, डोमन महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.