Begusarai News: गायत्री मंदिर में मनाई गई भगवान धन्वंतरि जयंती
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- गढ़पुरा में भगवान धन्वंतरि जयंती पर पूजा-अर्चना Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। भगवान धन्वंतरि की जयंती शुक्रवार को गढ़पुरा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में नमन कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान धन्वंतरि के जीवन, आदर्शों और आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें आयुर्वेद का जनक तथा देवताओं का वैद्य माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.