Begusarai News: गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प
बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: तेघड़ा। पकठौल पंचायत के जयमंगल टोल स्थित शनि मंदिर परिसर एवं रातगांव पंचायत में युवाओं द्वारा सामुदायिक स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ गांव में स्वच्छ एवं सुन्दर वातावरण का निर्माण करना है। युवाओं ने उत्साह के साथ रातगांव पंचायत में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान किया। मिठी कुमारी एवं जूली कुमारी सहित अन्य लोगों ने गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। सुमन कुमार जायसवाल, अमर प्रकाश पासवान, शत्रुघ्नन कुमार, पूनम कुमारी, चंद्रशेखर सिंह, काजल कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्वेता कुमारी एवं अमन आदि ने गांव को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.