बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित विप्लवी पुस्तकालय गोदरगांवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विप्लवी पुस्तकालय गोदरगांवा एवं जिला प्रगतिशील लेखक संघ बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में वृहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक राजेंद्र राजन ने की। संचालन वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. गोपेश्वर सिंह ने कहा कि गांधी आध्यात्म और उद्योग का मेल कराते हैं। वे तुलसी से राम, अभय और समता लेते हैं तो कबीर से चरखा लेकर श्रम को स्थापित करते हैं। गांधी की राजनीति में आचरण की राजनीति थी। उनके राम मूर्ति या मंदिर में नहीं, बल्कि आत्मबोध और सत्य में थे। उन्होंने कहा कि घनघोर ...