Begusarai News: गर्भवतियों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोदभराई रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में गढ़पुरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 61 पर आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ अनूप जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोदभराई की रस्म पूरी की गई। इस दौरान महिलाओं को टीका, चुनरी और फल देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन करने तथा संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया गया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका निभा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : आंगनबाड़ी केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.