Begusarai News: गणित व विज्ञान के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मध्य विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान विषय की पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक राजेश कुमार, संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं सविता कुमारी ने शिक्षकों को पाठ्य पुस्तक आधारित प्रोजेक्ट को विद्यालय स्तर पर लागू करने की विधियों की जानकारी दी। इस कार्य्रकम में पीबीएल एवं एमआईपी 4.4 के बारे में बताया गया। गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों को दीक्षा एप के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी बीईओ पंकज कुमार भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.