बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे मार्केट गढ़हरा स्थित मुख्य सड़क और चौराहा पर कई जगह बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं जो जानलेवा स्थिति में है। इसमें वर्षा का पानी भरा होने के कारण वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे हैं। विभाग भी उदासीन बना है। राहगीर सहित स्कूली बच्चे भी वहां अक्सर गिर कर घायल हो रहे हैं। समाजसेवी लाल बहादुर महतो, शिवजी कुमार, गोपीनाथ साह आदि ने रेल प्रशासन से अविलंब सड़क मरम्मत करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...